लेखनी प्रतियोगिता -16-Dec-2022 ए वतन वतन के लोगों
विषय-वतन
शीर्षक-ए वतन वतन के लोगों
विधा-देश भक्ति गीत
ए वतन वतन के लोगों
याद करो उनकी कुर्बानी,
वीर शहीदों की कहानी....
भारत मां की रक्षा की खातिर,
लगाते अपनी जान की बाजी,
खेलते वो रक्त की होली...
ए वतन वतन के लोगो
याद करो उनकी कुर्बानी-२
दिल में लेकर वो जज्बात,
भरकर हौसलों की उड़ान,
चल दिए बन कर फौलाद।
ए वतन वतन के लोगो
याद करो उनकी कुर्बानी-२
सूरज के शोलों से जलते,
दुश्मनों की गोली से रंगते,
वतन पर जीत का परचम लहराते...
ए वतन वतन के लोगो
याद करो उनकी कुर्बानी-२
बांध कर निकले कफ़न,
वतन के लिए बढ़ाएं कदम,
सरहद पर रहते हमेशा डटकर...
ए वतन वतन के लोगो
याद करो उनकी कुर्बानी-२
आंधी हो या तूफान,
डटे रहते उनके पांव,
बंदूको से देती जवाब....
ए वतन वतन के लोगो
याद करो उनकी कुर्बानी-२
सरी में लाल रक्त सा बहता,
मिट्टी का कण लाल रंग सा,
धरती मां का आंचल हुआ लाल.....
ए वतन वतन के लोगो
याद करो उनकी कुर्बानी-२
16 दिसंबर की वो शाम,
मुंह तोड़ कर दिया पाक को जवाब,
पाक ने किया आत्मसमर्पण....
भारत में जीत का परचम लहराया,
पाकिस्तान को धूल चटाया,
फिर बांग्लादेश वहां बनाया
ए वतन वतन के लोगो,
याद करो उनकी कुर्बानी,
वीर शहीदों की कहानी......३
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Sachin dev
17-Dec-2022 04:09 PM
Superb 👌
Reply
Gunjan Kamal
17-Dec-2022 02:40 PM
शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply
Punam verma
17-Dec-2022 09:31 AM
Very nice
Reply